Tecno New Launch: Tecno कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Tecno Spark Go 3 नाम से पेश किया है। कंपनी ने कम बजट में iPhone 17 सीरीज जैसे डिजाइन वाला फोन लॉन्च किया है। इसमें 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, Unisoc T7250 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कई और दमदार फीचर्स भी शामिल हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बात दें कि कंपनी ने Tecno Spark Go 3 को चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें Titanium Grey, Ink Black, Galaxy Blue और Aurora Purple कलर शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल अमेजन पर 23 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि यह फोन कुछ दिनों बाद फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फोन के फीचर्स
Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन में 6.74-इंच का HD+ (720x1,600 pixels) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित करता है। यह फोन Android 15 पर रन करेगा। स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: iQOO New Launch: iQOO ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला Z11 Turbo स्मार्टफोन, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
फोन की बैटरी
वहीं, बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में ब्रांड का अपना Ella वॉयस असिस्टेंट मिलता है। इसके हर कोर की क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस फोन में 4GB की LPDDR4x RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है।
फोन का कैमरा
वहीं कैमरे की बात करें, तो Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।