Honda EV Launch: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिनों दिन बढ़ रही है। मार्केट में इस जबरदस्त मांग को देखते हुए होंडा भी भारत में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे कंपनी 0 Alpha नाम से पेश करेगी। Honda 0 Alpha की भारत में टेस्टिंग लगातार जारी है। हाल ही में इस गाड़ी को भारतीय सड़कों और उबड़-खाबड़ इलाकों में चलाकर देखा गया है।
खराब सड़कों पर हो रही खास टेस्टिंग
Honda 0 Alpha की टेस्टिंग सिर्फ सामान्य सड़कों तक सीमित नहीं है। कंपनी इसे भारत की अलग-अलग परिस्थितियों में चला रही है। इस शहर के ट्रैफिक, हाईवे और खराब सड़कों पर चलाकर देखा जा रहा है, ताकि भारतीय मौसम और सड़कों के हिसाब से इसके सस्पेंशन, राइड क्वालिटी, बैटरी और ओवरऑल परफॉर्मेंस की मजबूती दी जा सके।
मेड इन इंडिया होगी एसयूवी
बता दें, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण राजस्थान स्थित होंडा के टपूकड़ा प्लांट में किया जाएगा। कंपनी इस ईवी प्रोजेक्ट के लिए करीब 1200 करोड़ का निवेश कर रही है। भारत में बनने के बाद इसे अन्य ग्लोबल और एशियाई बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Petrol vs Diesel Car Price: पेट्रोल के मुकाबले महंगी क्यों बिकती है डीजल कारें? ये हैं 2 बड़ी वजहें
कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार 2027 तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, Honda ने अभी इसकी कीमत और सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया हैभारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद होंडा 0 Alpha का सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV और Tata Sierra EV जैसी गाड़ियों से होगा।