इन दिनों थाईलैंड खबरों की सुर्खियों में छाया हुआ है. जिसकी वजह है गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड का मामला. बताया जा रहा है कि गोवा के नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स घटना वाले दिन ही देश को छोड़कर फुकेट भागने में कामयाब हो गए हैं. थाईलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट में से एक माना जाता है. जहां पर भारत से हर साल हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं. अगर यहां की करेंसी की बात करें तो यहां की वैल्यू इंडियन रुपए के मुकाबले ज्यादा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 थाई बाट (THB) की कीमत लगभग 2.83 भारतीय रुपये INR है.
थाईलैंड की करेंसी की वैल्यू इंडियन रुपए से ज्यादा
जिसका मतलब है कि यदि कोई भारतीय थाईलैंड में जाकर काम करता है और उसे वहां पर महीने के लगभग 1 लाख मिलते हैं, तो भारत में आने के बाद उसकी कीमत 2 लाख 82 हजार हो जाएगी. इस हिसाब से साफ पता चलता है कि थाईलैंड में कमाए गए पैसे भारत में आकर काफी ज्यादा हो जाते हैं. इसके अलावा अगर कोई भारतीय थाईलैंड में 1 लाख रुपये घूमने के लिए लेकर जाता है, तो वहां उसकी कीमत 35 हजार 376 रुपये हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें : Trump की नई चेतावनी से हिलाभारतीय बाजार, चावल कंपनियों के शेयरों में भूचाल !
थाईलैंड की आधिकारिक मुद्रा थाई बाट
दरअसल थाईलैंड की आधिकारिक मुद्रा थाई बाट कहलाती है. जिसको सौ सतांग में बांटा जाता है. इस मुद्रा की पूरी व्यवस्था और नियंत्रण बैंक ऑफ थाईलैंड के पास होता है. वहीं भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे थोड़ी-सी स्थानीय मुद्रा पहले से बदल कर जाएं, ताकि शुरुआती खर्च में परेशानी का सामना ना करना पड़े.
2024 में 21 लाख भारतीय पहुंचे थाईलैंड
भारतीय पर्यटकों का आकर्षण थाईलैंड पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सिर्फ साल 2024 में ही तकरीबन 21 लाख भारतीय वहां पहुंचे थे. चीन और मलेशिया के बाद भारत को थाईलैंड का सबसे बड़ा पर्यटक बाजार माना जाता है. जिसके चलते वहां की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलता है.