Tamilnadu Assembly Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिलचस्प तस्वीर सामने आ रही है। शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। जबकि सत्ताधारी डीएमके पीछे चल रही है। इस तरह से टीवीके राज्य में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है। जिससे सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई है।
टीवीके सबसे आगे
आपको बता दें कि तमिलनाडु में 234 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है, जिसमें लाइव रुझानों के अनुसार, टीवीके 80, डीएमके 59 और एआईएडीएमके 44 सीटों पर आगे चल रही है। TVK फिलहाल बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े के करीब है।
बड़ी पार्टी बनकर उभरी
पिछले कई सालों से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के बीच सिमटी हुई थी। लेकिन टीवीके की शुरुआती बढ़त इस बात का संकेत है कि यह चुनाव अब द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के बीच कोई सीधा मुकाबला नहीं रह गया है।
यह भी पढ़ें:Election Results 2026 Live: बंगाल से तमिलनाडु तक 5 राज्यों के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
कहां से लड़ रहे चुनाव
आपको बता दें कि विजय इस चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इसमें से पहली सीट है तिरुचिरापल्ली ईस्ट। यहां से विजय का मुकाबला DMK के मौजूदा विधायक इनिगो इरुदयाराज से है। वहीं, त्रिची पूर्व एक शहरी विधानसभा है। इस सीट को अक्सर तमिलनाडु की सत्ता का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसी लिए विजय ने इसे चुना है।
कौन हैं थलापति विजय
आपको बता दें कि विजय एक तमिल फ़िल्म अभिनेता हैं, जो अब राजनेता बन गए हैं और 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के संस्थापक हैं। विजय की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी जा रही थी, खासकर शहरी इलाकों में। वह पहली बार चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं।