UP LT Grade Teacher Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर ये चीजें होगी दर्ज
बता दें कि प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर दिया होगा। डाउनलोड करने के बाद इन सभी चीजों की सही से जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Education City: भारत में यहां बनने जा रही है एजुकेशन सिटी, सरकार ने पारित किया प्लान, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 05 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा 6 जनपदों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।