CAT 2026 Exam Rules: अगर आप भी देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इस बार CAT 2026 का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर द्वारा 29 नवंबर को किया जा रहा है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 नवंबर 2026 को जारी किए जा चुके है। परीक्षा के दिन सेंटर पर किसी परेशानी से बचने के लिए आइए जानते हैं ड्रेस कोड, प्रतिबंधित सामान और परीक्षा से जुड़ी सभी बातें।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
CAT 2026 देश के 170 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगा। परीक्षा कुल तीन शिफ्टों में ली जाएगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, तीसरी शिफ्ट का आयोजन शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा।
ड्रेस कोड
क्या पहनें- हल्के और साधारण कपड़े पहनें। ऐसे कपड़े सही रहेंगे, जिनमें ज्यादा जेबें, बड़े बटन या मेटल की सजावट न हो। पैरों में साधारण चप्पल या सैंडल पहनकर जाएं।
क्या न पहनें- भारी या मल्टी पॉकेट वाले कपड़े, धातु वाले या ज्यादा डिजाइनदार कपड़े न पहनें।
परीक्षा हाल में क्या नहीं ले जा सकतें
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
साधारण घड़ी या कैलकुलेटर
धातु के आभूषण
यह भी पढ़ें: NEET-JEE और UGC-NET परीक्षा की निगरानी का मौका, NTA ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई
किन विषयों का होगा टेस्ट
Verbal Ability and Reading Comprehension (VARC)
Data Interpretation and Logical Reasoning (DILR)
Quantitative Ability (QA)
परीक्षार्थियों के लिए सलाह
परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा या देरी से बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा सेंटर पर समय से पहुंचे और ड्रेस कोड व सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।