First Vande Bharat sleeper train: भारतीय रेलवे लंबी दूरी की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। देश को जल्द ही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने वाली है, जो तेज रफ्तार के साथ स्लीपर कोच की सुविधा भी देगी। अब तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार व्यवस्था थी, लेकिन स्लीपर वर्जन के आने से रात के सफर में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन नए साल 2026 की शुरुआत में पटरियों पर उतर सकती है और पूर्वोत्तर भारत को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
किस रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर, किन शहरों को जोड़ेगी
भारतीय रेलवे की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन असम और पश्चिम बंगाल को सीधे जोड़ेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर ज्यादा सुगम होगा। इस ऐतिहासिक ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। संभावित तौर पर 17 या 18 जनवरी 2026 को इसका उद्घाटन होने की चर्चा है। ट्रेन में आरामदायक स्लीपर बर्थ, बेहतर सस्पेंशन और शांत यात्रा अनुभव मिलेगा, जिससे लंबी दूरी का सफर थकान रहित हो सकेगा।
यह भी देखेंःFIR on fake news: फेक न्यूज पर FIR, शिक्षकों के नाम पर बवाल में AAP पर सरकार का सीधा हमला!
किराया, सुविधाएं और सेफ्टी फीचर्स
गुवाहाटी–हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया भी तय कर दिया गया है। 3AC का किराया करीब 2300 रुपये होगा, जिसमें भोजन शामिल रहेगा। 2AC के लिए यात्रियों को लगभग 3000 रुपये और 1AC के लिए 3600 रुपये चुकाने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो ट्रेन में आधुनिक वॉशरूम, सेंसर आधारित नल, बेहतर सफाई व्यवस्था और इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट दी गई है। हाल ही में हुए हाई स्पीड ट्रायल में ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की, जिसमें ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच की गई। स्वदेशी तकनीक से बनी यह ट्रेन भविष्य में लंबी दूरी की रेल यात्रा का नया मानक बन सकती है।