OPPO NEW LAUNCH: ओप्पो ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने ओप्पो K14x 5G के नाम से पेश किया था। वहीं, आज से यानि 16 फरवरी 2026 से इस फोन की सेल शुरू कर दी गई है। इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। इस डिवाइस में 6500mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने OPPO K14x 5G को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें Prism Violet और Icy Blue शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
लॉन्च ऑफर
वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की No Cost EMI का ऑप्शन भी दे रही है। इस डिवाइस को आप Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Lava New Launch: इस दिन भारत में लॉन्च होगा Lava Bold N2 स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स
मिलेंगे ये फीचर्स
OPPO K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है। वहीं फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके साथ बॉक्स में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी है।