
Inspector Worshipped Maa Ganga: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. लगातार बढ़ते पानी की वजह से कछारी इलाकों और शहर के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस गया है. करीब 200 गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं और हजारों घरों में पानी भर गया है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
दरोगा के घर पहुंची गंगा, पूजा कर जताया आभार
इसी बीच प्रयागराज से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यूपी पुलिस में तैनात दरोगा चंद्रदीप निषाद अपने घर में घुसे गंगा के पानी को देखकर मां गंगा की पूजा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दूध और फूल चढ़ाकर मां गंगा का आभार जताया. दरोगा का कहना था, "मां गंगा खुद मेरे द्वार पर आई हैं, यह मेरा सौभाग्य है।" उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद पाकर वह खुद को धन्य मानते हैं.
यह भी देखेंःPrajwal Revanna Case: पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद, अदालत का बड़ा फैसला
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ ने इसे श्रद्धा का प्रतीक बताया, तो कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि "अब अंधविश्वास गर्व की बात बन गई है।" वीडियो में दरोगा वर्दी में दिखाई दे रहे हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र का बताया जा रहा है.
यहां देखे वायरल वीडियो-
दरोगा जी के घर में पानी घुस गया और वो दूध चढ़ा कर पूजा कर कर रहें हैं। देश में मूर्खता अब गर्व की बात है।
— Santosh Yadav, Ph.D. (@sky_phd) August 2, 2025
pic.twitter.com/6YClkJ1XBZ