Tata New Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी टाटा सिएरा को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। वाहन निर्माता कंपनी ने पुष्टि की है कि ये एसयूवी कई पावरट्रेन ऑप्शन – पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में आती है। कंपनी इसे 25 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। सिएरा ईवी का पावरट्रेन हैरियर ईवी के साथ साझा किया जाएगा। नई टाटा सिएरा का डिज़ाइन ओरिजिनल सिएरा से बिल्कुल अलग है। आइए विस्तार से जानते हैं कि नई टाटा सिएरा में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कार का इंजन
आपको बता दे कि नई टाटा सिएरा कई इंजन ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक शामिल है। पेट्रोल वर्जन में टाटा का नया 1.5L टर्बोचार्ज्ड इंजन होगा। यह इंजन हाई ट्रिम्स के लिए रिजर्व हो सकता है, जबकि निचले वेरिएंट्स में 1.5L TGDI नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। डीजल मॉडल में Curvv से लिया गया 1.5 लीटर इंजन होगा। सिएरा ईवी, हैरियर ईवी के साथ अपना पावरट्रेन साझा करेगी, जो वर्तमान में 55kWh और 65kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Maruti Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ने 39000 से ज्यादा Grand Vitara कारें वापस बुलाई, दिखी ये बड़ी खराबी
एसयूवी के फीचर्स
नई टाटा सिएरा में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक समर्पित पैसेंजर-साइड टचस्क्रीन शामिल है। वहीं नई सिएरा में नए फ्रंट ग्रिल, स्लिम और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, छोटे फ्रंट और रियर ओवरहैंग्स, स्क्वैरिश व्हील आर्च, 19-इंच अलॉय व्हील्स, शार्प रूफलाइन और भी बहुत कुछ शामिल किया गया है।
सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में, नई टाटा सिएरा में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल हैं। वहीं इसके कीमत की बात कि जाए तो एंट्री-लेवल पेट्रोल वर्जन की कीमत लगभग 11 लाख रुपये होने की उम्मीद है, जबकि टॉप-एंड आईसीई ट्रिम की कीमत लगभग 20 लाख रुपये हो सकती है। वहीं टाटा सिएरा ईवी की कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।