Maruti Baleno: मारुति सुज़ुकी की प्रीमियम डीलरशिप Nexa ने अपनी मशहूर हैचबैक कार Baleno को एक बिल्कुल नए और ग्लैमरेज अवतार में पेश किया है। कंपनी ने इसे 'Dare to Go Glam' थीम के साथ बाज़ार में उतारा है। नई Baleno को न सिर्फ़ पहले से ज़्यादा बोल्ड और क्लासी लुक दिया गया है, बल्कि इसे हाई-टेक फ़ीचर्स और एडवांस्ड सेफ़्टी से भी लैस किया गया है।
कैसा है डिजाइन
बता दें कि नई Baleno में मारुति का ‘Crafted Futurism’ डिजाइन देखने को मिलता है। इसके फ्रंट में पहले से ज्यादा चौड़ी NEXWave ग्रिल दी गई है, जिस पर क्रोम की फिनिशिंग है, इसके साथ ही कार में सिग्नेचर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और स्टाइलिश NEXTre' LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे रोड पर बेहद आकर्षक लुक देते हैं।
पहली बार Level 2 ADAS पर बड़ा फोकस
नई Baleno की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दिया गया Level 2 ADAS है। इसके लिए कार में कैमरे और रडार का इस्तेमाल किया गया है, इस फीचर की मदद से कार में कई हाई-टेक सुविधाएं मिलती है।
सेफ़्टी का रखा गया है पूरा ध्यान
सुरक्षा के लिए कार में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 4 लाख से कम बजट में 34 तक का माइलेज! अगस्त में खुब बिकीं ये 2 छोटी कारें, बिक्री में 21% का उछाल
कार का इंटीरियर
कार के अंदर का अनुभव भी पहले से काफ़ी बेहतर और आरामदायक बनाया गया है। इसमें SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लियरियन (Clarion) ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम और आगे की सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा और प्रीमियम सेमी लेदर अपहोल्स्ट्री दिया गया है। इसके अलावा हेड अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फ़ीचर्स भी दिए गए हैं।