Renault New Launch: भारत में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नई एसयूवी Renault Duster को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को कल यानि 26 जनवरी को पेश किया जाएगा। निर्माता की ओर से नई जेनरेशन डस्टर के लॉन्च के समय ही फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। बता दें, 2012 में लॉन्च हुई रेनॉल्ट डस्टर, बंद होने से पहले भारतीय कार खरीदारों के बीच बहुत लोकप्रिय थी।
कितनी होगी कीमत
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से नई एसयूवी Renault Duster को 26 जनवरी को पेश किया जाएगा। पेश किए जाने के बाद से ही इसकी बुकिंग को भी शुरू किया जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें, तो निर्माता की ओर से मार्च-अप्रैल तक इसकी कीमत की घोषणा की जा सकती है। लेकिन ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार, नई डस्टर की कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
कितना दमदार इंजन
नई एसयूवी Renault Duster के इंजन ऑप्शन की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बोचार्ज इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है, जो मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी।
यह भी पढ़ें: 2026 में सस्ता और भरोसेमंद स्कूटर खरीदें; टॉप 4 मॉडल जो आपकी जेब और पेट्रोल दोनों बचाएंगे
मिलेंगे ये फीचर्स
टीज़र में नई एसयूवी Renault Duster के पहले ही कुछ खास फीचर्स सामने आ चुके हैं। इसमें रियर एलईडी लाइट बार, रियर वाइपर और वॉशर, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल के साथ रीडिजाइन किए गए एलईडी डीआरएल और फंक्शनल रूफ रेल्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, एसयूवी में नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर के साथ-साथ नए अलॉय व्हील्स भी होंगे।
ADAS टेक्नोलॉजी पेश करने जा रही
खास बात ये है कि रेनॉल्ट डस्टर में ADAS टेक्नोलॉजी पेश करने जा रही है, जो भारत में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) देने वाला ब्रांड का पहला मॉडल होगा। इस एसयूवी का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos जैसी एसयूवी के साथ होगा।