Oben Electric: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। इसी सिलसिल में ईवी स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक की नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo ने भारतीय ऑटो बाजार में तहलका मचा दिया है। हाल ही में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
15 दिनों में 25 हजार बुकिंग
आपको बता दें कि ओबन इलेक्ट्रिक की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गई नई मोटरसाइकिल ओबन रोर ईवो ने हाल में ही एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है। इस बाइक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बाइक की सिर्फ 15 दिनों में 25 हजार बुकिंग पहुंच गई है। बता दें, ये भारत में किसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सबसे तेज बुकिंग में से एक है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी जून 2026 से शुरू होगी। ओबेन ने इस बाइक को 1,24,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 99,999 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्पेशल प्राइजिंग सिर्फ पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही वैध है। ग्राहक फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कंफर्म कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Budget Mileage Bikes: मिडिल क्लास के बजट में फिट बैठती हैं ये दमदार बाइक्स, जानें कीमत और माइलेज
बैटरी और रेंज
ओबेन रोर इवो में 3.4 kWh की एडवांस्ड LFP बैटरी दी गई है, जिसे घर पर 35 रुपये के खर्च में चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की पीक पावर 9 किलोवॉट है। बाइक फुल चार्ज में 180 किलोमीटर की IDC-सर्टिफाइड रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसे 80 प्रतिशत चार्ज में 90 मिनट का समय लगता है। इसके साथ ही बैटरी पर 8 साल की लंबी वारंटी भी मिल रही है।
मिलते हैं ये दमदार फीचर्स
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, पांच इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 लीटर की स्टोरेज, राइडिंग के लिए चार मोड, 17 इंच टायर, फॉल अलर्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, थेफ्ट प्रोटेक्शन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग, यूबीए जैसे फीचर्स दिए गए हैं।