Re-NEET UG 2026: री-नीट यूजी 2026 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर री-नीट की OMR शीट और फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी कर सकती है। उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर OMR शीट देख सकेंगे, जबकि फाइनल आंसर की सभी के लिए PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगी।
रिस्पॉन्स शीट कब होगी जारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने OMR शीट और फाइनल आंसर की जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आज यानि 5 जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है।
कब आएगा रिजल्ट
बता दें कि, प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी, जिसपर आपत्तियां मांगी गई थीं। अब समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीद है कि री-नीट 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि एनटीए की ओर से ही की जाएगी।
ऐसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर
अगर आप अपनी OMR शीट और फाइनल आंसर की की मदद से संभावित स्कोर जानना चाहते हैं, तो आपको NEET की मार्किंग स्कीम समझनी होगी। परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता, उन पर न तो कोई अंक मिलता है और न ही कोई अंक काटा जाता है।
पास होने के लिए जरूरी परसेंटाइल
NEET परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम परसेंटाइल स्कोर लाना अनिवार्य है। सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50वां परसेंटाइल निर्धारित है। वहीं OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 40वां परसेंटाइल आवश्यक है। सामान्य वर्ग के PwD उम्मीदवारों को 45वां परसेंटाइल, जबकि OBC, SC और ST वर्ग के PwD उम्मीदवारों को 40वां परसेंटाइल प्राप्त करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें OMR शीट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद'Re NEET 2026 OMR Sheet' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
4. आपकी OMR शीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।