Ikkis Trailer Released: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। धर्मेंद्र लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। धर्मेंद्र पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं और उनकी अंतिम विदाई पर पूरा बॉलीवुड उम पड़ा। इसी बीच सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' से उनका नया पोस्टर मैडॉक फिल्मस द्वारा शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र की मौत के कुछ घंटे पहले ही 'इक्कीस' से उनका पहला लुक सामने आया था, जिसमें उनकी दमदार आवाज भी सुनाई दी थी। बता दें कि धर्मेंद्र को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए उनकी फिल्म दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि धर्मेंद्र बीते साल 2024 में वह फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया में दिखे और अब उनकी आखिरी फिल्म के बारे में जानते हैं कि वो कब रिलीज होगी और एक्टर का उसमें क्या रोल होगा। फिल्म 'इक्कीस' के पोस्टर में सुपरस्टार धर्मेंद्र सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया था, 'पिता बेटों को पालते हैं... महान लोग देश को पालते हैं। इक्कीस का ट्रेलर आ गया है और फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Family: 2 पत्नियां, 6 बच्चे औक 13 नाती-पोते, जानिए कितनी बड़ी है धर्मेंद्र की पूरी फैमिली
फिल्म की कहानी
फिल्म से आए फर्स्ट लुक में धर्मेंद्र काफी इंटेंस लुक में दिख रहे हैं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म इक्कीस दिनेश विजान के मडोक फिल्म्स बैनर तले बनी है। वहीं अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी इसमें नजर आएंगी और वो भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी एक पिता की भावुक यात्रा को दिखाती है, जो यह जानने की कोशिश करता है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में उसके बेटे ने देश के लिए बलिदान क्यों दिया।