Upcoming SUVs India: अगर आप अपने लिए एक नई और मॉडर्न फीचर्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाला महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। ऑटोमोबाइल कंपनियां बाजार में एक से बढ़कर एक नई गाड़ियां लॉन्च होने की तैयारी में है। इनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक, हर तरह के विकल्प शामिल हैं। तो आइए जानते हैं अगले महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है और उन में कौन-कौन से फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Nissan Tekton
निसान अपनी नई एसयूपी Tekton को 9 जुलाई को लॉन्च करेगी। यह एसयूवी नई रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका बाहरी डिजाइन निसान की बड़ी और प्रीमियम एसयूवी 'पेट्रोल' पर बेस्ड होगी। अंदर के केबिन की बात करें, तो केबिन डस्टर जैसा ही होगा। इसमें ग्राहकों को दो टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे। पहला 1.0-लीटर का इंजन होगा, जो 99hp पावर देगा और दूसरा ज्यादा ताकतवर 1.3-लीटर का टर्बो इंजन, जो 161hp पावर देगा। दोनों ही मॉडल्स में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि बड़े इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
Tata Sierra.ev
टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक 'सिएरा' को नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। कंपनी 30 जून को इसे दुनिया के सामने पेश करेगी और जुलाई में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से होगा। दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक चलेगी। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है जो रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में मौजूद होगी।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: इस महीने लॉन्च हो सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें खासियत और रेंज
Honda ZR-V
होंडा अपनी ZR-V कार को सीधे जापान से पूरी तरह तैयार (CBU) करके भारत ला रही है। यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लग्जरी के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी चाहते हैं। इसमें 181 हॉर्सपावर वाला हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो लगभग 22.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा। कार के अंदर 12-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, 10.2 इंच का डिजिटल मीटर, 9 इंच की टचस्क्रीन और सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग के साथ ADAS जैसी आधुनिक फीचर्स मिलेंगे।
Skoda Kodiaq RS
स्कोडा अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी Kodiaq का हाई-परफॉर्मेंस RS वर्जन भारत में लॉन्च करने वाली है। इसकी बुकिंग जून से ही शुरू हो चुकी है और जुलाई में इसकी कीमतों की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 261 हॉर्सपावर की भारी-भरकम ताकत और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।