Upcoming Smartphones In August: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जुलाई में सैमसंग के फोल्डेबल फोन के तहलका मचाने के बाद अब अगस्त के महीने में भी कई टेक कंपनियां अपने नए और शानदार मॉडल बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महीने सैमसंग के साथ-साथ नथिंग, पोको और iQOO अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। तो आइए जानते हैं कि अगस्त 2026 में कौन-कौन से फोन लॉन्च होंगे।
Poco M8 Power
पोको का Poco M8 Power स्मार्टफोन 4 अगस्त को लॉन्च होगा। इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 18,999 हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिगंल चार्ज में तीन दिन तक का बैटरी बैकअप देगा। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, स्कवेयर शेप का कैमरा मॉड्यूल और 8,000mAh के बैटरी मिलेगी।
Vivo S2
चाइनीज कंपनी वीवो भारत में अपनी S-series को वापस ला रही है। इस कड़ी में Vivo S2 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है। इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 38,000 रहने का अनुमान है।
Google Pixel 11 Series
अगस्त में गूगल की पिक्सल 11 सीरीज पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। यह सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई सीरीज में चिपसेट, कैमरा और कई दूसरे फीचर्स को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा रियर पैनल पर Pixel Glow LED भी देखने को मिलेगा। नए अपग्रेडस की वजह से यह सीरीज थोड़ी महंगी हो सकती है। इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत में कम से कम 100 डॉलर का इजाफा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plan: जियो का धमाकेदार प्लान; 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा रोजाना 1.5 GB डेटा, देखें डिटेल्स
Galaxy F70 Pro
सैमसंग का Galaxy F70 Pro गीकबेंच पर आ गया है, यह फोन अगस्त के तीसरे या चौथे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। गीकबेंच पर स्पॉट हुए इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6000 mAh की बैटरी और 50MP OIS-enabled कैमरा मिल सकता है। लीक्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 32,999 के आसपास हो सकती है।
Redmi Note 17
Redmi Note 17 स्मार्टफोन 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इस फोन की सेल 11 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 7 इंच का OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, रियर में 50 MP प्राइमरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप और 8000 mAh का धांसू बैटरी पैक दिया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।