Cheapest Hybrid Cars: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर माइलेज की जरूरत के चलते मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इंडियन मार्केट के अंदर चुनने के लिए इस सेगमेंट में तमाम ऑप्शन उपलब्ध हैं। हाइब्रिड कारें स्मूथ ड्राइविंग उपलब्ध करती है। अगर आप भी हाइब्रिड कार लेने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम भारत की सबसे सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।
मारुति विक्टोरिस
मारुति विक्टोरिस मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती Hybrid Car है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट VXi की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 16.38 लाख रुपये से शुरू होती है। Victoris मारुति की नई SUV है, जो माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों ऑप्शन देती है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। यह 20.49-28.65 किमी/लीटर (पेट्रोल) और 27.02 किमी/किग्रा (CNG) तक का माइलेज देती है। इसमें 6 एयरबैग्स और डॉल्बी एटमॉस के साथ इंफिनिटी साउंड सिस्टम भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Cheapest CNG SUV: ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG SUV, आपकी जेब खुश हो जाएगी! कीमत ₹6.70 लाख
मारुति सुजुकि ग्रैंड विटारा
वहीं, दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकि ग्रैंड विटारा है, यह देश की सबसे पॉपुलर हाइब्रिड SUV है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 16.72 लाख रुपये हैं। यह अपने पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, और 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए जानी जाती है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, 6 एयरबैग्स, और हाइब्रिड/AWD के विकल्प मिलते हैं, जो इसे एक दमदार और सुरक्षित पैकेज बनाते हैं। इसमें 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड (माइल्ड) और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ग्रैंड विटारा की ट्विन है, लेकिन टोयोटा ब्रांड वैल्यू के साथ आती है। टोयोटा अर्बन क्रूजर अपने सेगमेंट में एक फीचर-लोडेड एसयूवी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके मुख्य फीचर्स में वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) शामिल हैं। यह सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है जो बहुत अच्छी माइलेज लगभग 27.97 kmpl प्रदान करती है।