Cheapest CNG SUV: भारतीय बाजार में CNG SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों को परेशान कर रही हैं। सके चलते कार कंपनियां भी किफायती, माइलेज-फ्रेंडली और फीचर-पैक्ड ऑप्शन पेश कर रही हैं। अगर आप भी कम बजट में एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो फैमिली के लिए आरामदायक हो और माइलेज भी अच्छा देती है, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां इस खबर में हम आपको सबसे कम बजट वाले एसयूवी के बारे में बताएंगे।
Tata Punch CNG
इस समय भारत की सबसे सस्ती CNG एसयूवी Tata Punch CNG मानी जा रही है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख रुपये है। बता दें,Tata Punch CNG अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ 'ट्विन-सिलेंडर' तकनीक मिलती है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो CNG मोड में 73.4 PS की शक्ति और 103 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका माइलेज लगभग 26.99 किलोमीटर प्रति किलो तक जाता है। इसके प्रमुख फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, 6 एयरबैग, और 210 लीटर का बूट स्पेस शामिल हैं।
Hyundai Exter CNG
अगर आप कम बजट में एसयूवी लेना चाहते हैं, तो उसमें Hyundai Exter CNG भी बेहतर विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत 6.87 लाख रुपये है। इसका 1.2-लीटर Kappa 4-सिलेंडर इंजन CNG मोड में 69 hp पावर और 95.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह CNG SUV 5-स्पीड मैनुअल के साथ 27.1 km/kg तक का माइलेज देती है। Hy CNG Duo टेक्नोलॉजी से इसमें बेहतर स्पेस और आसान रिफिलिंग का फायदा मिलता है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और रियर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata New Launch: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV का Facelift, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Maruti Fronx CNG
वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा सा अधिक है, तो आप Maruti Fronx CNG खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये है और यह CNG में करीब 28.51 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती है। इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUV बनाता है। इसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा के साथ 6 एयरबैग्स, ABS, ESP और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।