Upcoming Movies: साल 2026 का अप्रैल महीना बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। हॉरर-कॉमेडी से लेकर इमोशनल ड्रामा और रोमांटिक सीक्वल तक, सिनेमाघरों में इस महीने कई बड़ी फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' तक अप्रैल में हर किसी को कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा।
‘भूत बंगला’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को पहले मई में रिलीज होना था, लेकिन मेकर्स ने इसे अब अप्रैल में ही सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया है। लगभग 14 साल बाद अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी कलाकार है।
'गिन्नी वेड्स सनी 2'
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 24 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अविनाश तिवारी के अलावा मेधा शंकर, लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी, रोहित चौधरी भी हैं।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection: रणवीर-आदित्य की जोड़ी ने रचा इतिहास; 'धुरंधर 2' ने तेरह दिन में बटोरे इतने करोड़
'मर्सी'
'मर्सी' एक गहन सामाजिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 24 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में राज वासुदेवा, आदिल हुसैन, निहारिका रायजादा, कुणाल भान, अपर्णा घोषाल, अजिंक्य मिश्रा अहम रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशक मितुल पटेल ने किया है।
‘डकैत’
मृणाल ठाकुर और आदि विशेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। हाल ही में फिल्म का आइटम नंबर भी रिलीज किया गया है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह नजर आए हैं। फिल्म के बाकी कास्ट की बात करें, तो अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी भी डकैत में अहम रोल निभाते नजर आ जाएंगे।
'पेड्डी'
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर पेड्डी फिल्म 29 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे मैत्री मूवी मेकर्स और पुष्पा फेम सुकुमार राइटिंग्स ने प्रेजेंट किया है। इसे वेंकट सतीश किलारू की वृद्धि सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है और बुची बाबू सना इसके डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी हैं।