Dhurandhar 2: आदित्य धर की आगामी एक्शन फिल्म, धुरंधर पार्ट 2, अपने पहले भाग की जबरदस्त सफलता के कारण 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। धुरंधर 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म की कास्ट क्या होगी, इस पर अभी तक मेकर्स ने चुप्पी साध रखी हई। हालांकि मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल का इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में स्पेशन रोल होने के चर्चें हैं।
विक्की मु्ख्य भूमिका में आएंगे नजर
रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म ' धुरंधर 2' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन रिपोटर्स के अनुसार विक्की कौशल भी आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ इस फिल्म में शामिल होंगे। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया कि निर्देशक 'धुरंधर 2' में शामिल होने वाले सितारों के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।
विहान शेरगिल के कैरेक्टर में होंगे
बताया जा रहा है कि विक्की कौशल उरी के मेजर विहान शेरगिल के कैरेक्टर में होंगे और उनके हिस्से कुछ ऐक्शन सीन्स भी आए हैं। धुरंधर फिल्म के पहले भाग के अंत में क्रेडिट वाले टीजर में रणवीर सिंह का नाम जसकीरत सिंह रांगी दिखाया गया तब से ही लोग इसका उरी कनेक्शन निकाल रहे हैं। क्योंकि उरी फिल्म के एक सीन में आपने देखा होगा कि कीर्ति कुल्हारी ने विक्की कौशल यानि विहान से अपने पति का नाम जसकरीत रांगी बताया था। अब देखना मजेद्दार होगा कि क्या विहान शेरगिल धुरंधर पार्ट 2 में स्पेशल रोल में दिखेंगे।
यह भी पढ़ें: Happy Patel BO Collection: ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का नहीं चला जादू, 5वें दिन किया मात्र इतना कलेक्शन
विक्की अपना हिस्सा कर चुके हैं सूट
आपको बता दें कि धुरधंर के डायरेक्टर आदित्य धर का विक्की कौशल से काफी अच्छा बॉन्ड है। मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य ने उरी के ट्रैक को धुरंधर से मिक्स किया है। कुछ रिपोटर्स में यहां तक बताया जा रहा है कि विक्की कौशल धुरंधर पार्ट 1 रिलीज होने से पहले ही अपना हिस्सा शूट कर चुके हैं और ये कहानी के अहम फ्लैशबैक दृश्यों का हिस्सा हैं।
इस दिन रिलीज होगी पार्ट 2
एक सूत्र ने स्पष्ट ने बताया कि निर्माता फरवरी के अंत तक ट्रेलर रिलीज करने का लक्ष्य रख रहे हैं। जहां धुरंधर पार्ट 1 बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, वहीं धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धुरंधर पार्ट 1 को रिलीज हुए जल्द ही 50 दिन पूरे हो जाएंगे और फिल्म दुनियाभर से 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।