Bad Foods For Heart Health: अनियमित लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के चलते ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के साथ ही हृदय रोग के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हें। भारत में कम उम्र के लोगों में भी हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां देखने को मिलने लगी है। इसका सबसे बड़ा कारण अनियमित खान-पान की आदतें हैं। जो हम खाते हैं, उसका सीधा असर किडनी, लिवर और दिल पर पड़ता है। खान-पान में सही बदलाव करने से दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। तो चलिए इस लेख के जरिए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपके दिल को धीरे-धीरे बीमारी बना देते हैं।
ज्यादा नमक वाले फूड्स
अधिक मात्रा में नमक का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। जी हां ज़्यादा सोडियम खाने से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, जो हृदय रोग का एक जोखिम कारक है। डॉक्टर की मानें तो ज्यादा नमक वाले फूड्स को जितना हो सके उतना अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि अचार, नमकीन, चिप्स और इंस्टैंट नूडल्स जैसे फूड्स में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।
ज्यादा मीठे फूड्स
नमक के साथ-साथ अधिक मात्रा में शुगर यानि मीठे फूड्स का सेवन भी दिल के लिए खतरनाक साबित होता है। मीठी चीजें शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा को बढ़ाती हैं, जो हार्ट डिजीज का खतरा पैदा करती है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और मिठाइयों में छुपी हुई शुगर दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में पिएं अदरक और काली मिर्च की चाय, बढ़ेगी इम्यूनिटी और ठंड से होगा बचाव
ट्रांस और सैचुरेटेड फैट
तली-भुनी चीजें, समोसा, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, ब्रेड पकौड़ा जैसे डीप फ्राइड फूड्स भी दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होते हैं। क्योंकि तेल में तलने की वजह से ये चीजें ट्रांस और सैचुरेटेड फैट से भर जाती हैं। इससे खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए ऐसे फूड्स को अवॉइड करना जरूरी होता है।
रेड मीट
रेड मीट का अधिक मात्रा में सेवन हार्ट हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रेड मीट का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके साथ ही अनियमित समय पर खाना खाने से भी वेट बढ़ता है। जिससे तमाम तरह की बीमारियां जन्म लेती है।