Renault Discount Offer: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Renault India आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडल्स पर ₹80,000 तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और पुराने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट्स भी शामिल हैं। यह ऑफर फाइनेंशियल ईयर के अंत को देखते हुए दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि रेनो के किस-किस कार पर डिस्काउंट मिल रहा है।
किस कार पर कितनी छूट
सबसे ज्यादा छूट कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger और MPV Triber पर दी जा रही है। इन दोनों कारों पर 80,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा कंपनी एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस पर 70,000 तक की छूट मिल रही है। अगर आप अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
मिल रही 30,000 की नकद छूट
ट्राइबर एमपीवी और काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी दोनों पर इस महीने सबसे अधिक 80,000 हजार रुपये की छूट मिल रही है। जिसमें खरीदारों को सीधे तौर पर 30,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। पुराने वाहन के बदले नया वाहन लेने वाले ग्राहक 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। इसके अलावा खरीदारों को और भी ऑफर देने के लिए 30,000 रुपये का कंपनी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
यह भी पढ़ें: KNK Monkey Bike: 40 साल बाद अब भारत में दौड़ेगी नई Monkey Bike, जानें कीमत और फीचर्स
Renault Kwid पर छूट
क्विड पर कंपनी मार्च 2026 में 70,000 रुपये तक का ऑफर दे रही है। जिसमें 10,000 कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपये कंपनी का विशेष एक्सचेंज बोनस 40,000 रुपये तक है। ये ऑफर RXE, RXL और दमदार लुक वाले Climber वेरिएंट पर लागू हैं। क्विड भारत की सबसे सस्ती कारों में से एक है जो कम बजट में शानदार फीचर्स देती है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं। इसमें में 8-इंच टचस्क्रीन, 6 एयरबैग्स (सुरक्षा), 184mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 279-लीटर बूट स्पेस शामिल हैं।
Renault Kiger पर छूट
इस मार्च Kiger पर कुल 80,000 तक की छूट मिल सकती है जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे मिलते हैं। इसमें 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेडेट और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन क ऑप्शन मिलते हैं। Kiger के केबिन में टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और एयर प्यूरीफायर जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESP, हिल स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं।
Renault Triber पर छूट
ट्राइबर एक बेहतरीन 7-सीटर फैमिली कार है जो कम बजट और ज्यादा स्पेस के लिए जानी जाती है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। साथ ही इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर एसी वेंट्स और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस पर 80000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।