Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर इस वक्त चेक बाउंस केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर करना पड़ा था। तिहाड़ जेल भेजे जाने से ठीक पहले, इंडस्ट्री में उनका कोई दोस्त न होने के बारे में इमोशनल बयान सामने आया, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री एक्टर के बकाया को चुकाने में सपोर्ट करने के लिए एकजुट हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री से उनके समर्थन में लगातार आवाजें उठ रही हैं।
9 करोड़ का ब्याज
आपको बता दें कि 2010 में उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म "अता पता लापता" बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण लोन नहीं चुका पाए, ब्याज के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई और हाल ही में (5 फरवरी 2026 को) उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।
इन लोगों ने की मदद
बता दें कि राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि, 'बहुत से लोग एक्टर की मदद के लिए आगे आए हैं। जिसमें सबसे पहले एक्टर सोनू सूद ने मदद की पेशकश की। इसके बाद सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर ने अपना सपोर्ट दिया है। इनके अलावा रतन जैन, वरुण धवन... इस बार कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Net Worth: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव लेते हैं मोटी फीस, जानें कितनी है नेटवर्थ
किसने कितनी मदद की
आपको बता दें कि एक्टर सोनू सूद ने कहा कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। वहीं, एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी कहा कि वह हर तरह से उनकी मदद करेंगे। बॉलीवुड के अलावा पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने ₹11 लाख की मदद की है। इसके अलावा म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने एक्टर को अपना कर्ज चुकाने और जमानत दिलाने में मदद के लिए 1.11 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इस सूची में कमाल आर खान यानी केआरके का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया।
कब तक हो सकती है रिहाई?
फिलहाल राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन जिस तरह से इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट हो रही है, उससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में उन्हें राहत मिल सकती है। राजपाल यादव की रिहाई पर मैनेजर ने कहा कि जब राजपाल की हालत बिगड़ी तो इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी थी। उन्होंने आगे कहा, 'सबने कमिटमेंट्स किए हैं, लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातों-रात नहीं होते। उम्मीद है, वह कल तक रिहा हो जाएंगे।' एक्टर के मैनेजर ने आगे बताया कि राजपाल यादव की बेल हियरिंग कल होनी है।