Hyundai Motor: हुंडई मोटर इंडिया के लिए साल 2026 की शुरुआत ऐतिहासिक रही है। कंपनी ने इस साल जनवरी में बिक्री के अपने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हुंडई ने जनवरी के महीने में भारत में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कारें बेची हैं, इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान नई Hyundai Venue SUV का रहा। इस एसयूवी की सबसे ज्यादा सेल रही है।
इतने कारों की ब्रिकी दर्ज
आपको बता दें कि कंपनी ने जनवरी 2026 महीने में कुल 73,137 कारों की बिक्री दर्ज की। इसमें से भारत में 59,107 यूनिट्स की घरेलू बिक्री हुई, जबकि 14,030 कारों का Exports किया गया। इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान नई Hyundai Venue SUV का रहा, जिसकी अकेले जनवरी में 12,413 यूनिट्स बिकीं हुई। इसके बाद दूसरे नंबर पर Hyundai Aura है, जिसकी 7,978 यूनिट्स बिकीं हुई।
मिलते हैं ये फीचर्स
हुंडई वेन्यू एक फीचर-लोडेड सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जो अपने सेगमेंट में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सुरक्षा के लिए जानी जाती है। इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और 16 लेवल-2 ADAS फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Best Mid-Size SUV: मिड-साइज SUV की मार्केट में धमाल: टॉप 3 बेस्ट ऑप्शन सिर्फ 15 लाख में
कितनी है कीमत
नई जेनरेशन Hyundai Venue को नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक (DCT) और टॉर्क कन्वर्टर का विकल्प मिलता है
ब्रांड की पकड़ मजबूत हो रही
वहीं, हुंडई इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने इस मौके पर कहा कि यह कामयाबी ग्राहकों के भरोसे और कंपनी की मेहनत का नतीजा है। भारत में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ-साथ विदेशों में हुंडई की बढ़ती मांग यह साबित करती है कि ब्रांड की पकड़ मजबूत हो रही है।