Cheapest 160cc Bike In India: बढ़ती पेट्रोल कीमतों और महंगी होती दोपहिया गाड़ियों के बीच 160cc सेगमेंट आम खरीदारों के लिए सबसे संतुलित विकल्प बनकर उभरा है। इस सेगमेंट की बाइक अच्छा माइलेज देती है। इसी वजह से युवा राइडर्स से लेकर फैमिली यूजर्स तक, 160cc बाइक्स की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी 160cc सेगमेंट में नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस सेगमेंट के सबसे सस्ती बाइक के बारे में बताएंगे।
कितनी है कीमत
अगर आप सस्ती कीमत में ज्यादा दमदार और बढ़िया माइलेज वाली 160cc सेगमेंट की मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए Hero Xtreme 160R एक किफायती ऑप्शन है। यह स्टाइलिश मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे सस्ती है। Hero Xtreme 160R का एक्स-शोरूम प्राइस ₹1,04,749 है।
मिलते हैं ये फीचर्स
यह बाइक सिंगल डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही इसमें फुल LED हेडलैंप, टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो नाइट राइडिंग को सुरक्षित और स्टाइलिश बनाते हैं। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 37mm USD फोर्क (KYB), क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bharat Taxi: सुरक्षा की नई दीदी! भारत टैक्सी लाया 'सारथी दीदी', टेंशन-फ्री राइड, SOS के साथ
इंजन और परफॉर्मेस
Hero Xtreme 160R (विशेषकर 4V वर्ज़न) अपनी क्लास में धांसू फीचर्स से लैस है, जिसमें 163.2 cc का दमदार 4-वाल्व, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन, 16.9 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क मिलता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। राइडर्स को 0-60 km/h स्पीड मात्र 4.7 सेकंड में मिल जाती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर है।
कितना देती है माइलेज
Hero Xtreme 160R का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 49.65 kmpl तक है, जबकि रियल वर्ल्ड कंडीशंस में 46-50 kmpl आसानी से मिल जाता है। इसमें 12 लीटर का फ्यल टैंक दिया गया है, जो एक बार फुल होने पर करीब 550-600 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसका वजन सिर्फ 139.5 kg है, जो इसे सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक्स में से एक बनाता है।