Bharat Taxi: देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे आधिकारित तौर पर लॉन्च किया है। सरकार का दावा है कि भारत टैक्सी एक जीरो कमिशन मॉडल पर काम करेगी, जिसमें ड्राइवरों को उनकी पूरी कमाई सीधे उनके खाते में मिलेगी। ‘भारत टैक्सी’ सारथियों और यूजर्स के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही इसमें महिलाओं को विशेष सुविधा भी दी गई है।
150 से ज्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ी
आपको बता दें कि भारत टैक्सी में महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘सारथी दीदी’ नाम की एक खास सुविधा शुरू की गई है। इसमें महिला यात्री विशेष रूप से महिला ड्राइवर (सारथी दीदी) ही चुन सकती हैं। बता दें, अब तक 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं। यह सुविधा महिलाओं को टेंशन-फ्री सफर देगी, क्योंकि ड्राइवर भी महिला ही होगी।
SOS बटन भी दिया गया
इसके साथ ही इस ऐप में SOS बटन भी दिया गया है और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्प सेंटर बनाए गए हैं। शिकायतों का समाधान ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर के जरिए किया जाएगा। साथ ही 24×7 कस्टमर केयर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: Cheapest CNG SUV: ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG SUV, आपकी जेब खुश हो जाएगी! कीमत ₹6.70 लाख
क्या है सारथी दीदी
सारथी दीदी भारत टैक्सी ऐप की एक खास पहल है, जो खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है। इसके जरिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला यात्रियों को पिक-अप के लिए केवल महिला ड्राइवर ही आएंगी। ‘सारथी दीदी’ दोपहिया वाहन के जरिए कम किराए में सुरक्षित यात्रा का विकल्प भी देंगी।
पूरे देश में उपलब्ध कराई जाएगी सेवा
आपको बता दें फिलहाल भारत टैक्सी की शुरुआत गुजरात के कुछ शहरों, दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में की गई है। लेकिन अगले आने वाले तीन सालों में यह सेवा पूरे देश में उपलब्ध कराई जाएगी। लॉन्च के समय अमित शाह ने बताया कि Bharat Taxi में किसी तरह के हिडन चार्ज नहीं होंगे, टोल, पार्किंग और अन्य एक्स्ट्रा फीस से भी यात्रियों और ड्राइवरों को राहत मिलेगी।