Women Safety in TN: सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालते ही महिलाओं की सुरक्षा का बिड़ा उठा लिया है। विजय ने वोमेन सेफ्टी के लिए 'सिंगापेन सिरुम्बू' एंटी ड्रग फोर्स के गठन का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह फोर्स महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी। सीएम विजय के आदेश के बाद तमिलनाडु पुलिस विभाग ने इस फोर्ट का गठन कर दिया है।
क्या होंगे इस फोर्स के काम?
- महिलाओं और युवाओं को नशीली दवाओं के जाल से बचाना और ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई करना।
- महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को रोकने के लिए यह फोर्ट राज्य स्तर पर काम करेगी।
- इस स्पेशल फोर्स में मुख्य रूप से महिला पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष दायित्व दिया गया है।
- इस फोर्स का काम केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं होगा, बल्कि आम जनता को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी होगा।
औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी
सीएम विजय ने सख्त आदेश दिए हैं कि इस स्पेशल फोर्स की तैनाती जल्द से जल्द राज्य के हर जिले में की जाए ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का जड़ से खात्मा किया जा सके। पुलिस महानिदेशक ने सीएम के इस आदेश पर अमल करते हुए इसकी औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
'सिंगापेन सिंरुम्बू' का क्या है मतलब?
सिंगापेन का तमिल भाषा में मतलब होता है शेरनी जबकि सिरुम्बू का अर्थ होता है चींटी। इस नाम का यह संदेश है कि भले ही ये फोर्स दिखने में छोटी है, पर इसकी ताकत और प्रभाव बहुत बड़े होंगे। यह फोर्स महिलाओं के खिलाफ होने वाले हर अपराध पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी।