Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, लिवर खाने को पचाने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और खून को साफ रखने में मदद कर सकता है। जब हमारा लिवर ठीक तरह से काम करता है, तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन आज के समय में खराब खानपान, तला-भुना खाना, तनाव और प्रदूषण के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करना चाहिए। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कौन से फल का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है।
सेब
सेब का सेवन लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स पाए जाते हैं, साथ ही इसमें पेक्टिन (एक प्रकार का घुलनशील फाइबर) और मैलिक एसिड होता है, जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर का कार्यभार कम होता है और फैटी लिवर जैसी स्थितियों को रोकने में मदद मिलती है।
चुकंदर
चुकंदर का सेवन करना कई लोग पसंद नहीं करते हैं, लेकिन चुकंदर का सेवन लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो लिवर के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
खट्टे फल
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर को ऑक्सिडेटिव तनाव से बचाता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Gut Health: गैस-ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान, बिना दवा के पाएं छुटाकरा, अपनाएं ये आसान तरीके
अनार
लिवर के लिए अनार का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार पुनिकैलागिन और एलाजिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और कैंसररोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं. ये कंपाउंड्स हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जिससे लिवर सही ढंग से कार्य करता है।
तरबूज
अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में तरबूज को शामिल करना चाहिए। क्योंकि में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो लिवर की सेल्स को नया और यंग रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।