How To Reduce Refrigerator Electricity Bill: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। पानी ठंडा रखने से लेकर खाने को खराब होने से बचाने तक फ्रिज पूरे दिन चलता है। कई लोग फ्रिज को सबसे कम तापमान पर सेट कर देते हैं और कई लोग अधिक तापमान कर देते हैं। इससे खाने-पीने की चीजें तो ठंडी रहती हैं, लेकिन बिजली की खपत भी काफी बढ़ जाती है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही बिजली का बिल आसमान पर पहुंचा सकती है?
कितने तापमान पर चलाना चाहिए फ्रिज
बता दें कि अक्सर लोग फ्रिज को सबसे कम तापमान पर सेट कर देते हैं ताकि कूलिंग ज्यादा हो। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज को जरूरत से ज्यादा ठंडा रखने से उसके कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है। फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है। वहीं, फ्रीजर का तापमान माइनस 15 से माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तक पर्याप्त होता है। इस सेटिंग पर फ्रिज बिल्कुल सही तरीके से काम करता है और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहता है। आइए आपको बिजली का बिल और किस वजह से बढ़ता है।
बार-बार दरवाजा खोलना
जब हम बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, तो अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है। इसके बाद दोबारा तापमान कम करने के लिए कंप्रेसर ज्यादा काम करता है, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है। जरूरत पड़ने पर ही फ्रिज खोलने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा 'क्लोज फ्रेंड्स' फीचर, सिर्फ चुनिंदा लोग ही देख सकेंगे आपका स्टेटस
फ्रिज को ओवरलोड करना
कई लोग फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं। इससे अंदर हवा का बहाव रुक जाता है और कूलिंग सिस्टम पर दबाव पड़ता है। वहीं, फ्रिज को पूरी तरह खाली रखना भी बिजली ज्यादा खाता है। इसलिए फ्रिज में हमेशा संतुलित मात्रा में ही सामान रखें।
दीवार से सटाकर रखना
अगर लोग फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटा कर रखते हैं, लेकिन फ्रिज को दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उसके पीछे से निकलने वाली गर्म हवा बाहर नहीं जा पाती। इससे फ्रिज जल्दी गर्म होने लगता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- समय-समय पर फ्रिज की सफाई करते रहें।
- फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील को चेक करते रहें। क्योंकि सील ढ़ीली या खराब होने की वजह से ठंडी हवा बाहर निकलती है।
- फ्रिज का तापमान सही रखें। ऐसा करने से न कि सिर्फ बिजली की खपत कम होती है बल्कि फ्रिज भी लंबे समय तक चलता है।