GATE 2027: आईआईटी मद्रास की ओर से आयोजित की जा रही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए आवेदन करने का आज यानि 5 अक्टूबर को आखिरी दिन है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना किसी लेट फीस के आज रात तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद एप्लिकेशन पोर्टल को खोलें और रजिस्ट्रेशन करें।
3. अब पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें और अपना पसंदीदा पेपर और परीक्षा शहर चुनें।
4. फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. अंत में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
कितना लगेगा शुल्क
बता दें कि 5 अक्टूबर तक आवेदन करने पर लेट फीस लागू नहीं होगी। इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। बिना लेट फीस के एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी। दो पेपर के लिए यह फीस 4000 रुपये हैं। वहीं लेट फीस के साथ एक पेपर के लिए महिला, एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये और दूसरे उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 2500 रुपये फीस देनी होगी।
14 से 21 अक्टूबर तक खुलेगी करेक्शन विंडो
फॉर्म भरने के बाद अगर उम्मीदवारों से कोई गलती हो जाती है, तो उन्हें उसमें सुधार करने का मौका भी मिलेगा। करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
यह भी पढ़ें: Clerk Recruitment 2026: पंजाब कोर्ट में क्लर्क के 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
कब होगी परीक्षा
गेट 2027 परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को किया जाएगा। इस स्कोर का इस्तेमाल IITs और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एमटेक/डॉक्टरेट में एडमिशन और कई सरकारी (PSU) कंपनियों में नौकरियों के लिए किया जाता है।