साल 2025 क्रिकेट के सितारों के लिए सिर्फ रिकॉर्ड और रनों का साल नहीं रहा बल्कि कमाई के मामले में भी यह ऐतिहासिक साबित हुआ। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों ने आईपीएल बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों रुपये कमाए। सबसे बड़ी बात यह रही कि टॉप कमाई करने वाले क्रिकेटर्स की सूची में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया। क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड बन चुका है और 2025 ने यह पूरी तरह साबित कर दिया।
विराट कोहली बने कमाई के बेताज बादशाह
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर 2025 में विराट कोहली रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना कमाई 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच रही। आईपीएल में आरसीबी से मिलने वाली रकम बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन उनकी कमाई का मुख्य जरिया रहे। 37 साल की उम्र में भी विराट की फिटनेस और फैन फॉलोइंग बरकरार है और यही वजह है कि उनकी ब्रांड वैल्यू आज भी सबसे ऊपर बनी हुई है।
रोहित पंत और बुमराह ने भी जमाया रंग
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने करीब 150 से 180 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे स्थान पर ऋषभ पंत रहे जिनकी कमाई 100 से 120 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई। चोट से वापसी के बाद पंत की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह रहे जिनकी कमाई करीब 90 से 110 करोड़ रुपये रही। मैदान पर उनकी घातक गेंदबाजी ने उन्हें ब्रांड्स का पसंदीदा चेहरा बनाए रखा।
इसे भी पढ़ें : खान ब्रदर्स का 'तांडव' Sarfaraz Musheer की आंधी में उड़ा गोवा, 157 रन की पारी ने मचाया कोहराम
हार्दिक से कमिंस तक पूरी हुई टॉप लिस्ट
हार्दिक पंड्या ने 2025 में 80 से 100 करोड़ रुपये कमाकर पांचवां स्थान हासिल किया। उनके बाद श्रेयस अय्यर रहे जिनकी कमाई 70 से 85 करोड़ रुपये रही। विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस टॉप लिस्ट में शामिल रहे जिन्होंने 60 से 75 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा शुभमन गिल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने भी टॉप 10 में जगह बनाई। कुल मिलाकर 2025 ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेटर्स अब खेल के साथ साथ कमाई में भी दुनिया पर राज कर रहे हैं।