Toxic Teaser Out: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic का टीजर जारी कर दिया गया है। करीब दो मिनट की इस झलक ने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे जबरदस्त और अलग अंदाज की एक्शन फिल्म बता रहे हैं।
राया का खौफनाक अंदाज
टीजर में यश ‘राया’ नाम के किरदार में नजर आते हैं। शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जहां 20वीं सदी के दौर जैसा बैकड्रॉप दिखाई देता है। एक कैसीनो, धमाकों की आवाज और सर्कस जैसे दृश्यों के बीच राया का शांत लेकिन खतरनाक अंदाज सामने आता है। उनका लुक और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों में रोमांच पैदा करते हैं।
स्टारकास्ट और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि टीजर में मुख्य रूप से यश के किरदार पर ही फोकस रखा गया है।
यह भी देखेंःPAX Silica alliance: रेयर अर्थ और AI सप्लाई चेन पर नई रणनीति, PAX Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत
सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया
टीजर सामने आते ही प्रशंसकों ने इसे लेकर उत्साह जाहिर किया। कई यूजर्स ने यश के नए लुक और एक्शन को दमदार बताया। कुछ ने तो इसे आने वाली बड़ी फिल्मों के लिए कड़ी चुनौती तक कह दिया।
कब होगी रिलीज
यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। निर्माताओं के अनुसार फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है।