Toyota New Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। Toyota अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser ईवी के लॉन्च के साथ एक नए सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। निर्माता की ओर से नई एसयूवी के लॉन्च से पहले नया टीजर जारी किया गया है। नए टीजर में एसयूवी के फ्रंट को दिखाया गया है।
29 जनवरी को हो सकती है लॉन्च
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी का टीजर जारी किया गया है, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 19 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra New Launch: भारत में लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO, जानें किस वेरिएंट की कितनी है कीमत
दो बैटरी विकल्प मिल सकते
उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी में मारुति ई विटारा की तरह ही दो बैटरी के विकल्प दिए जाएंगे। इसमें 48.8kWh बैटरी पैक होगा, जो 142bhp की पावर और 192.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जबकि बड़ा 61.1kWh एलएफपी बैटरी पैक 172bhp की पावर और 192.5Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा। जिससे इसे 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
गाड़ी के इंटीरियर के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, डैशबोर्ड का लेआउट और फीचर्स मारुति सुजुकी ई विटारा से काफी मिलते-जुलते होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइट्स, ड्यूल टोन इंटीरियर, ADAS के साथ 18 इंच अलॉय व्हील्स को दिया जा सकता है।
इतने होगी सीधी टक्कर
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च के बाद टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, टाटा कर्व ईवी जैसे इलेक्ट्रिक एसयूवी को टक्कर दे सकती है।