
Train canceled: अगर आप भी अगले तीन या चार माह में ट्रेन से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं... तो रुक जाएँ ..क्योंकि रेलवे ने इन रूट्स की दर्जनों को ट्रेनों को लंबे समय के लिए रद्द कर दिया है. इतनी बडी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल करने के पीछे वैसे तो ट्रैक का रख-रखाव व कोहरा बताया जा रहा है. हालांकि कोहरा तो मेन कारण नहीं समझ में आ रहा है... बताया जा रहा है कि ट्रैक का विस्तारीकरण किया जा रहा है..जिसके चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया है..
ये रूट रहेगा प्रभावित
भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क है. जो हर दिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है. ऐसे में ट्रैक और रूट की मरम्मत का काम लगातार चलता रहता है. इसी रखरखाव और परिचालन की जरूरत के चलचे उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है.. और कुछ को डायवर्ट करने का फैसला लिया है. रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को सही से चलाते रखने के लिए जरूरी है.
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन नंबर 12207 जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12208 काठगोदाम गरीब रथ 29 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12265 दिल्ली-जम्मू दुरंतो एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12266 जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 1 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14503 कालका-कटड़ा एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14504 कटड़ा-कालका एक्सप्रेस 1 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14611 गोरखपुर-कटड़ा एक्सप्रेस 27 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14612 कटड़ा-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22401 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ऊधमपुर 30 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22402 ऊधमपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22440 कटड़ा-दिल्ली वंदे भारत 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22705 तिरुपति-जम्मू हमसफर 31 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 22706 जम्मू-तिरुपति हमसफर 4 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 26405 अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत 30 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 26406 कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत 30 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.