Cold Home Remedies: बारिश के मौसम में अक्सर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोरी पड़ जाती है। जिसके चलते लोग तेजी से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आते हैं और सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित हो जाते हैं। बारिश के मौसम में बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जाती है और पौष्टिक चीजों का सेवन करने के लिए बोला जाता है। क्योंकि पौष्टिक चीजों का सेवन करने से आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी इस मौसम में बंद नाक, गले में खराश या सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो दवाइयों के साथ-साथ इन घरेलू उपायों को अपनाकर भी जल्दी राहत पा सकते हैं।
शहद और अदरक का रस
अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर लेने से सर्दी-जुकाम में तुरंत आराम मिलता है। शहद के एंटी वायरल गुण गले में खराश और कफ को कम करने में मदद करते हैं।
तुलसी की पत्तियां
सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर तुलसी की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि तुलसी की पत्तियों में एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्ती और 2-3 काली मिर्च को डालकर उबाल लेना चाहिए, जब पानी अच्छे से उबल जाए तो सेवन कर लेना चाहिए।
लौंग
अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो आपको लौंग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लौंग में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। इस चबाने या चाय में डालकर पीने से बंद गले और कफ की समस्या से राहत मिलती है।
गर्म पानी की भाप
सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर भाप लेना काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि भाप लेने से बंद नाक खुल जाती है। साथ ही भाप लेने से सांस नली की सूजन भी कम होती है। जिससे सर्दी-जुकाम की शिकायत दूर होती है।
हल्दी वाला दूध
बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर आपको हल्दी वाले दूध (का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि हल्दी वाले दूध की तासीर गर्म होती है, साथ ही इसमें एंटी बायोटिक तत्व भी पाए जाते हैं, अगर आप सर्दी-जुकाम होने पर हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम में काफी आराम मिलता है।