
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने एशिया दौरे के पहले चरण में शनिवार को कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान भी जाने वाले हैं। इस दौरे का सबसे ज्यादा ध्यान दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात पर होगा। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार जारी है। पूरे क्षेत्र में व्यापार और निवेश समझौते होने की उम्मीद बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर किम से मिलने को बेकरार ट्रंप, जानें क्या हो सकते हैं कारण
हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच टैरिफ, रेयर अर्थ एलिमेंट, तकनीक और दवाओं को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। 30 अक्टूबर को ट्रंप की मुलाकात दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक शहर ग्योंगजू में 21 सदस्यीय एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग समिट पर होगी। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस क्षेत्र की पहली यात्रा रविवार और सोमवार कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन से आरंभ होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी को भी भेजा गया थ निमंत्रण
मलेशिया में आयोजित होने वाले आसियान समिट में ट्रंप के अलावा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, और चीन के प्रधान मंत्री ली कियांग शामिल होंगे। वहीं जापान की पीएम साने ताकाइची, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज और कनाडा के माइक कार्नी भी होंगे। इस दौरान ट्रंप की टीम में विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर भी हैं।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी इस समिट में आने को लेकर निमंत्रण भेजा गया था। मगर वह आ नहीं सकेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से इस समिट से जुड़ने वाले हैं। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन विदेश मंत्री एस जयशंकर पीएम मोदी की प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।