TVS New Launch: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Orbiter V1 नाम से पेश किया है। यह स्कूटर कंपनी की लाइन-अप का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल है, जिसके जरिए ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर ईवी अपना सकते हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि अगर आप बैटरी को सब्सक्रिप्शन पर लेते हैं, तो स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹49,999 (दिल्ली) है। इसमें आपको बैटरी के लिए अलग से मंथली रेंटल देना होगा। वहीं, अगर आप बिना Baas के TVS Orbiter 1 खरीदना चाहते हैं, तो यह 84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली) में मिलेगी। बता दें कि BaaS मॉडल के तहत मंथली रेंटल प्लान ₹862 से शुरू होते हैं। वहीं, बैंकों द्वारा दिए जा रहे फाइनेंस ऑफर्स के तहत इसकी EMI लगभग ₹2,549 प्रति माह से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Mercedes New Launch: इंतजार खत्म! Mercedes CLA इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू, जानें कीमत और रेंज
मिलते हैं दो राइडिंग मोड्स
इसमें 1.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज पर 86 किमी की सर्टिफाइड (IDC) रेंज प्रदान करता है। यह स्कूटर महज 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी टॉप स्पीड 68 किमी/घंटा है और इसमें 'Eco' और 'Power' जैसे दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इस स्कूटर में दुर्घटना होने, गिरने, चोरी होने जियो फेंसिंग और तय समय से ज्यादा चलने पर तुरंत अलर्ट मिल जाता है। आप मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी बैटरी की चार्जिंग और ओडोमीटर चेक कर सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
समें कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन ऐप से जुड़ जाता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स की सुविधा है। स्कूटर में हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट (रिवर्स मोड) और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।