
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO) की ओर से अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 532 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.uco.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ucobank.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
ऑनलाइन टेस्ट के जरिए होगा सेलेक्शन
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है । उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की रीजनल लैंग्वेज की नॉलेज होनी चाहिए। ध्यान रहे कि कैंडिडेट्स सिर्फ एक ही स्टेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक से ज्यादा राज्य के लिए अप्लाई करने की अनुमति नहीं है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन टेस्ट के जरिए सेलेक्शन होगा।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। वहीं पीडब्ल्यूबीडी को 400 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।