आधार कार्ड देश में इस्तेमाल किया जाने वाला एक बहुत अहम दस्तावेज होता है. देश की करीब 90 प्रतिशत आबादी के पास यह मौजूद है. वहीं हाल ही में UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है. दरअसल UIDAI ने करीब 2 करोड़ आधार नंबर बंद कर दिए हैं. यह कदम देशभर में चल रहे बड़े क्लीनअप ड्राइव का हिस्सा है.
मृत व्यक्तियों के आधार नंबर किए गए इनएक्टिव
UIDAI के अनुसार ये पूरा कैपेंन मृत व्यक्तियों के आधार नंबरों को इनएक्टिव करने के लिए शुरू हुआ था. सरकार के पास कई सोर्स के द्वारा ऐसी जानकारी आ जाती है, जो कि ये बताती है कि कोई व्यक्ति अब इस दुनिया में नहीं है. इसके बाद उस आधार नंबर को सिस्टम में इनएक्टिव मार्क कर दिया जाता है. ऐसा इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि अगर मृत व्यक्ति का आधार एक्टिव रहता है, तो उसकी पहचान का इस्तेमाल बैंकिंग फ्रॉड, सब्सिडी से जुड़ी धोखाधड़ी या किसी और गलत काम में किया जा सकता है. जिन 2 करोड़ आधार नंबरों को बंद किया गया है. वे सेफ्टी से जुड़े रिस्क को हटाने का काम करेंगे. इससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी पहचान के इस्तेमाल की आशंका काफी कम हो जाएगी.
ये भी पढ़ें : अब UPI बना परिवार का Digital Wallet, आया ये बड़ा अपडेट
ऐसे करें चेक आधार एक्टिव या इनएक्टिव
अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं आपका आधार नंबर तो इनएक्टिव नहीं हो गया. तो आप इसकी जांच कर सकते हैं. इसके लिए आप UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर मौजूद Aadhaar Verify का ऑप्शन पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस फीचर में आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालते हैं और सिस्टम आपको तुरंत बता देगा कि यह आधार मौजूद है या नहीं. नंबर डालने के बाद और प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेगे, तो स्क्रीन पर आपका आधार नंबर और उसके आगे Exists लिख के आ जाएगा. अगर नहीं होगा तो Invalid Aadhaar लिख के आ जाएगा.