UIIC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल, भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमेटेड ने प्रशासनिक अधिकारी के 225 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर यानि आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख़ 28 सितंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के ज़रिए कुल 225 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी जनरलिस्ट के 200 पद और प्रशासनिक अधिकारी हिंदी अधिकारी के 25 पद शामिल है।
कौन कर सकता है सप्लाई
जनरलिस्ट पद पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कम से कम 60% मार्क्स और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55% मार्क्स होने ज़रूरी हैं। वहीं, हिंदी अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए तय विषय कॉम्बिनेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: NHPC Internship 2026: सरकारी कंपनी में पेड इंटर्नशिप का मौका: हर महीने मिलेंगे 11,000 रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फ़ॉर्म को सबमिट कर दें।