IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से पहले बारिश ने खलल डाल दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस में देरी हुई और मैच शुरू होने में वक्त लगा। इसी बीच प्री-मैच शो में उमेश यादव का एक बयान सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
क्यों बोले ‘छक्का’ वाला बयान?
उमेश यादव ने कहा, “इंतजार का फल छक्का होता है।” इस बयान के पीछे उन्होंने तर्क भी दिया। उनके मुताबिक, जब बारिश की वजह से मैच में देरी होती है तो गेंदबाजों को सही तरीके से वॉर्म-अप करने का समय नहीं मिलता। ऐसे में बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक हो जाते हैं और बड़े शॉट खेलने लगते हैं, जिससे छक्कों की बारिश देखने को मिलती है।
वैभव सूर्यवंशी का दिया उदाहरण
अपने बयान को मजबूत करने के लिए उमेश यादव ने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इसी सीजन में बारिश से प्रभावित एक मैच में वैभव ने पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ छक्का जड़ दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने तीन गेंदों में दो छक्के लगाकर मैच का माहौल ही बदल दिया था।
फैंस के बीच बढ़ा उत्साह
बारिश के बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। उमेश यादव के इस बयान ने मैच से पहले ही माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। दर्शकों को उम्मीद है कि देरी के बाद शुरू होने वाला मुकाबला और ज्यादा आक्रामक और रोमांचक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली गेंद पर तीसरी बार आउट हुए फिल सॉल्ट
दोनों टीमों की शानदार फॉर्म
इस मुकाबले में दोनों टीमें शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। राजस्थान रॉयल्स अपने तीनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी लगातार जीत के साथ मैदान में उतर रही है। ऐसे में मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है।
एक बयान, बढ़ा गया रोमांच
उमेश यादव का यह बयान सिर्फ मजाकिया नहीं बल्कि क्रिकेट की सच्चाई भी दिखाता है। बारिश के बाद मैच का अंदाज बदल जाता है और बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच शुरू होने के बाद मैदान पर भी ‘छक्कों की बरसात’ होती है या नहीं।