Union Bank of India Recruitment 2026: बैकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1865 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इससे फ्रेशर्स को बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश का बेहतरीन मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि यूनियन बैंक ने अलग-अलग राज्यों में कुल 1865 पद जारी किए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश में 335 पद, आंध्र प्रदेश में 303 पद, महाराष्ट्र में 196 पद और तेलंगाना में 164 पद शामिल है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई तय की गई है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
जारी जानकारी के अनुसार, इस पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Jobs: बिहार में इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट औरडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 से लेकर 20,000 तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।