Yogi Adityanath सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों में डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े स्मारकों के विकास को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत हर विधानसभा में 10 स्मारकों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
403 करोड़ रुपये का बड़ा बजट
सरकार इस योजना पर कुल 403 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रत्येक स्मारक के लिए लगभग 10 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें आंबेडकर की प्रतिमाओं के लिए छत्र (शेड), बाउंड्रीवॉल और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण शामिल होगा, जिससे उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें : 5 किलो LPG सिलेंडर पर केंद्र का बड़ा आदेश, राज्यों को प्राथमिकता से वितरण के निर्देश
क्यों लिया गया यह फैसला
सरकार के अनुसार, राज्य में कई जगहों पर स्थापित प्रतिमाएं मौसम, अतिक्रमण और रखरखाव की कमी से प्रभावित हो रही हैं। इस योजना का उद्देश्य इन मूर्तियों को सुरक्षित रखना और उन्हें एक सम्मानजनक रूप देना है, ताकि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण हो सके।
युवा योजना को भी मिली मंजूरी
कैबिनेट बैठक में इसके अलावा युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख मुफ्त टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। अब तक इस योजना के तहत 60 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, जिससे छात्रों और युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का प्रयास जारी है।