UP Board Compartment Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, 10वीं बोर्ड कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम का पास प्रतिशत 98.95 फीसदी रहा है, तो वहीं 12वीं बोर्ड कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एग्जाम का रिजल्ट 79.29 फीसदी रहा है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. “हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. 12वीं के स्टूडेंट्स कक्षा XII कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. नया वेब पेज खुलेगा, उसमें अपना जिला और साल चुनकर रोलनंबर दर्ज करें।
5. आपकी मार्कशीट ओपन हो जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अच्छी तरह से जांच ले रिजल्ट
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों आदि की जांच ध्यान से चेक कर लें। बता दें, उम्मीदवार नतीजों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। लेकिन ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को स्कूल से प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: NSP Scholarship 2026: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें OTR और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट
10वीं में कैसा रहा पास प्रतिशत
हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2026 में 20,855 परीक्षार्थियों ने रजिस्टर्ड किया था, जिसमें 15,705 लड़के और 5,150 लड़़कियां शामिल हुई थी। इसमें से 14,616 लड़के और 4778 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। बता दें, लड़कों का पास प्रतिशत 98.91 तथा लड़कियों का पास प्रतिशत 99.10 दर्ज किया गया है। ओवरऑल 98.95% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
12वीं में कितने छात्र पास
वहीं, इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में 21,227 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर्ड किया था, जिसमें से 11,256 बालक तथा 9971 बालिका थी। इसमें से कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 16,286 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 तथा लड़कियों का पास प्रतिशत 81.41 रहा है। ओवरऑल पास पर्सेंटेज रहा है 79.29 है।