UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने स्कूल के शिक्षक एवं प्रिंसिपल से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए प्राप्त कर सकते हैं। स्टू़डेंट्स इसे खुद से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। सभी शिक्षक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
STEP 2. इसके बाद 'UP Board Admit Card 2026' पर क्लिक करें।
STEP 3. स्कूल हेड को यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
STEP 4. सीबीएसई एडमिट कार्ड पर स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
STEP 5. प्रिंटआउट के बाद, प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर लगेगी।
स्कूल से लेना होगा एडमिट कार्ड
बता दें कि प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल की मुहर के बाद स्कूल्स स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड देंगे। यानी स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं मिलेगा। उन्हें अपने स्कूल जाकर टीचर्स से एडमिट कार्ड लेना होगा।
यह भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
छात्र का नाम
माता पिता का नाम
रोल नंबर
स्कूल का नाम
स्कूल कोड
परीक्षा का समय
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हस्ताक्षर
एडमिट कार्ड अनिवार्य
बता दें कि परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी एग्जाम सेंटर ले जानी होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड दी गई गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
UPMSP की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।