UPMSP Center List 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सेंटर लिस्ट जारी कर दी गई है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम के लिए 7448 केंद्र तय किए गए हैं। वहीं अगर किसी भी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की शिकायत है, तो उसके लिए 4 दिसंबर तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल लिस्ट 11 दिसंबर को जारी की जाएगी।
यहां दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आपको बता दें कि यूपीएमएसपी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी भी छात्र, अविभावक, टीचर को परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई समस्या है, तो वे 4 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल school.upmsp.edu.in पर दर्ज करवा सकते हैं। दर्ज शिकायत अगर सही पाई जाती है तो उस पर बोर्ड की ओर से एक्शन लिया जाएगा। फाइनल सेंटर लिस्ट 11 दिसंबर को ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: IBPS PO Mains Result 2025: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
पिछले वर्ष की तुलना में कम है सेंटर्स
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार लिस्ट में बोर्ड की ओर से एग्जाम सेंटर्स की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में कम है। इस बार यूपी बोर्ड ने 7,448 एग्जाम सेंटर जारी किए हैं। जबकि पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या 7,657 थी। वहीं, 2023-24 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8,265 परीक्षा केंद्र निर्धारित थे।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 तक करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी परीक्षा की तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपने एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त कर सकेंगे; बोर्ड इन्हें सीधे छात्रों को ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराता है।