UPSSSC admit card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि UPSSSC की ओर से जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 1 फरवरी को किया जाएगा। जूनियर असिस्टेंट लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए कुल 100 अंक होंगे। लिखित परीक्षा की समय अवधि 120 मिनट/2 घंटे है। ध्यान रहे गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी डाउनलोड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 अभियान के माध्यम से कुल 3284 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदकों का चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (क्वालीफाइंग), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल टेस्ट शामिल है।