UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। बता दें कि यह रिजल्ट गणित और हिंदी विषय के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
STEP 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से एलटी ग्रेड की परीक्षा 6, 7, 21 दिसंबर, 2025 और 17, 18, 24 और 25 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7466 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें: SSC Phase 13 Result 2026: एसएससी ने फेज-13 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां से करें चेक
2,260 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य
गणित की परीक्षा पहले सत्र में आयोजित की गई थी, जिसमें पुरुष शाखा में 556 पदों और महिला शाखा में 537 पदों पर भर्ती की गई। इस सत्र में कई विशेष शिक्षक पदों को भी शामिल किया गया था। इसके लिए कुल 1,86,989 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें 99,055 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यूपीएससी ने 2,260 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है।
8,162 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य
हिंदी विषय की परीक्षा दूसरे सत्र में आयोजित हुई थी, जिसमें 568 पुरुष और 119 महिला पदों के साथ बधिर और शारीरिक रूप से विकलांग विद्यालयों के लिए विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती की गई। यहां कुल 1,29,511 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें 82,007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 8,162 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।