UP NEET PG Counseling 2026: उत्तर प्रदेश में मेडिकल पोस्टग्रेजुएट्स (MD-MS) कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार नीट पीजी पास कर चुके हैं और यूपी के सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों में स्टेट कोटे (50% सीटें) के तहत एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आज यानि 21 अक्टूबर 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें
बता दें कि इसके लिए आवेदन आज 21 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर तय की गई है। जबकि फीस और सिक्योरिटी मनी जमा करने की अंतिम तारीख 21 से 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं मेरिट लिस्ट 26 अक्टूबर को जारी की जाएगी और पसंदीदा कॉलेज चुनने का 30 अक्टूबर तक मौका मिलेगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2 नवंबर को जारी किया जाएगा।
आवेदन फीस
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस 3000 रुपये रखी गई है। यह फीस स्टूडेंट्स को वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को कॉलेज के हिसाब से सिक्योरिटी फीस भी जमा करनी होगी।
किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन
इस काउंसलिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सरकारी, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में MD, MS, डिप्लोमा और DNB जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में सीटें अलॉट की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Atal Awashya Yojana: क्या है अटल आवासीय योजना और कैसे मिलेगा फ्री हॉस्टल और पढ़ाई का लाभ? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
नीट पीजी एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
MBBS की सभी वर्षों की मार्कशीट
MBBS डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट
कंपलसरी रोटरी इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
वैलिड फोटो आईडी
कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
सीट अलॉटमेंट लेटर और पासपोर्ट साइज फोटो
काउंसलिंग फीस भरने की रसीद
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
4. इसके बाद आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
5. वहीं भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी और फीस की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें